अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार लेबनान के प्रधानमंत्री सआद हरीरी ने सऊदी अरब में दिए गए अपने त्यागपत्र की तरफ़ इशारा करते हुए कहा है कि जो लोग ईरान के विरोध में नारे लगाते थे वही मेरी पीठ में छुरा भोंकना चाहते थे। हमने एक कठिन संकट का समय पार कर लिया है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग मुझे हटाकर लेबनान में अपनी जगह बनाना चाहते थे, और उन्होंने मेरी पीठ में छुरा भोंकने की कोशिश की, यह वही लोग हैं जो ईरान के खिलाफ़ नारे लगाते थे और रफ़ीक़ी के रास्ते पर चलने का दावा कर रहे थे, हालांकि यह एक धोखा था।
उन्होंने कहा कि हिज़बुल्लाह क्षेत्रीय और विश्व स्तर पर हमारी राजनीतिक हामी नहीं है, हम भी उनके राजनीतिक मामलात के सहयोगी नहीं है लेकिन जो फ़ैसले किए जाते हैं वह लेबनानी जनता के पक्ष में किए जाते हैं।
सआद हरीरी ने बैतुल मुक़द्दस के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति के ऐलान को मरदूद बताते हुए कहा कि लेबनानी जनता फ़िलिस्तीनियों के साथ है।
जो लोग ईरान के विरोध में नारे लगाते थे वही मेरे पीठ में छुरा भोंकना चाहते थेः लेबनॉन के प्रधानमंत्री
12 दिसंबर 2017 - 16:54
समाचार कोड: 872198
सआद हरीरी ने बैतुल मुक़द्दस के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति के ऐलान को मरदूद बताते हुए कहा कि लेबनानी जनता फ़िलिस्तीनियों के साथ है।